पीआरडी कैंप तीन अक्टू. से आगरा में
रांची |गणतंत्र दिवस पर परेड के लिए पीआरडी कैंप आगरा के सेंट जॉन कॉलेज में तीन से 12 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें शामिल होने के लिए छात्र एक अक्टूबर को रवाना होंगे। इसके लिए छात्रों का चयन कर लिया गया है। इसमें रांची यूनिवर्सिटी समेत राज्य के 24 स्टूडेंट्स पीआरडी कैंप में शामिल होंगे। इस कैंप से चयनित स्टूडेंट् 26 जनवरी को आरडी परेड, दिल्ली में शामिल होंगे। कैंप के लिए गुरुवार को लिस्ट जारी कर दी गई है।
येहैं चयनित स्टूडेंट्स : रांचीयूनिवर्सिटी के चयनित स्टूडेंट्स में मुख्य रूप संतोष लोहरा, प्रकाश चंद्र महतो, सोनू कुमार ठाकुर, अमित कुमार महतो, बबीता कुमारी, गीता कुमारी, जीरामनी शामदा, सृष्टि मिंज, मेधा कच्छप शामिल हैं। कोल्हान विवि के अर्जुन सुंडी, अमन कुमार सिंह, रिंकू कुमार, रौशन कुमार, सुनीता तिर्की, अनामिका कुमारी, मनीषा कुमारी, अंकिता चौहान, भंज पुष्पा कुमारी शामिल हैं।