पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्निवल में बच्चों ने की मस्ती

कार्निवल में बच्चों ने की मस्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर और प्रेमसंस मोटर्स की ओर से आयोजित संडे कॉर्निवल का आयोजन रविवार को अनंतपुर स्थित मालाबार हिल में किया गया। दुर्गा पूजा का अवकाश होने के कारण वहां के काफी लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें बच्चे, महिलाओं और पुरुषों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के डांस और फ्रिज से हुई। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फिल्मी गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं महिलाओं के लिए पासिंग बॉल और म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने सोलो परफॉर्मेंस प्रतियोगिता में धमाल मचा दिया। आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता में सफल होने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

> डांस एंड फ्रिज वैष्णवी,वैभवी, नित्या।

>पासिंग बॉल पिंकी,सपना, रेणु अग्रवाल।

>म्युजिकल चेयर मधुरिमा,शोभा, सपना।

>किड्स सोलो परफॉर्मेंस वेदांत,वैष्णवी, गुरमीत, वृषा, वैभवी और हनी।

ये हुए पुरस्कृत

कार्यक्रम में डांस प्रस्तुत करते नन्हे कलाकार। पासिंग बॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं महिलाएं।