पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजधानी के डॉक्टरों ने बचाई सुदर्शन की जान

राजधानी के डॉक्टरों ने बचाई सुदर्शन की जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल की बीमारी को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियां दूर करने की जरूरत : डॉ. दीपक

दिल का दुश्मन है नॉनवेज फूड

साओलहार्ट सेंटर के प्रमुख डॉ. विमल छाजेड़ ने कहा कि हार्ट की बीमारी का प्रमुख कारण है कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड। ये दोनों मनुष्य के शरीर में 20 साल की उम्र से ही बनने लगता है। लेकिन, इसे आगे बढ़ाने में हमारा खानपान काफी मदद करता है। डॉ. छाजेड़ रविवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर सभागार में आयोजित परामर्श कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम माहेश्वरी सभा और साओल हार्ट सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित था। उन्होंने कहा कि हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और डायबिटीज भी इसके लिए सहायक है। जितने भी नॉन वेज हैं, वे कोलेस्ट्रॉल और खाने के तेल ट्राईग्लिसराइड को बढ़ाता है। हमारे पास जो तकनीक है, उसमें हार्ट की बीमारियों का इलाज बिना किसी प्रकार के ऑपरेशन से होता है। मरीज को एक खास मशीन पर 35 दिनों तक ट्रीटमेंट देना पड़ता है, जो हार्ट की बंद धमनियों को खोलती है।

1. भ्रम : स्ट्रोकऔर हार्ट अटैक को एक ही समझा जाता है।

तथ्य: स्ट्रोकदिमाग तक रक्त नहीं पहुंचाने के कारण होता है, जबकि हार्ट अटैक हृदय की मांसपेशियों में रक्त प्रवाह नहीं होने के कारण होता है।

2.भ्रम : दिलके दौरे में दर्द बाएं सीने के पास होता है।

तथ्य: सत्ययह है कि हार्ट अटैक में दर्द सीने के मध्य में होता है और चारों तरफ फैलता है। यह नीचे के जबड़े, बाएं हाथ, कंधे और पीठ में भी हो सकता है। गैस समझने से पहले हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। अगर इन लक्षणों के सात पसीना आए, तो हृदयाघात की संभावना अधिक है।

3.भ्रम : मैंफैट युक्त आहार नहीं खाता और रोज व्यायाम करता हूं मुझे हार्ट अटैक नहीं हो सकता।

तथ्य: स्वस्थहृदय के लिए जो फैट हमारे शरीर के लिए अच्छे हैं, उनका सेवन करना चाहिए जैसे मछली, अखरोट, बादाम, अंजीर। रेड मीट, मक्खन, डालडा, कुकीज से बचना चाहिए।

4.भ्रम : मेराकोलेस्ट्रॉल और वजन का स्तर ठीक है, इसलिए मैं दिल के दौरे से सुरक्षित हूं।

तथ्य: यहसत्य नहीं है। यहां पर दूसरे कारण हो सकते हैं जैसे कि अनुवांशिक, तनाव, सिगरेट, मधुमेह और ब्लडप्रेशर।

5.भ्रम: दिलका दौरा होने पर व्यायाम नहीं कर सकते।

तथ्य: यहगलत है। इलाज होने के बाद डॉक्टर की सलाह पर पहले की तरह व्यायाम कर सकते हैं।

रांची | दु