पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता जागरूकता के लिए मैराथन दौड़

मतदाता जागरूकता के लिए मैराथन दौड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार >फोगला प्रा. लिमिटेड जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में विभिन्न स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। दौड़ शहीद चौक से शुरू होकर मोरहाबादी मैदान तक पहुंची। इस दौड़ की शुरूवात सुबह 7 बजे रांची के जिला विकास कमिश्नर राहुल सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ का स्लोगन रन फॉर वोट, रन फॉर राइजिंग झारखंड था। इस मैराथन दौड़ में भाग लेने छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस दौड़ में बिशॉप गर्ल स्कूल नामकुम, बिशॉप बॉयज स्कूल नामकुम, बिशॉप गर्ल स्कूल डोरंडा, संत अन्ना स्कूल, संत अलोईस स्कूल, संत पॉल स्कूल, जिला स्कूल, बालकृष्णा स्कूल, मारवाड़ी स्कूल, उर्सलाइन कॉन्वेंट आदि के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

मैराथन दौड़ में शामिल विभिन्न स्कूल की छात्राएं।