पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करण एकेडमी ने चलाया जागरूकता अभियान

करण एकेडमी ने चलाया जागरूकता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार >करण कॉमर्स एकेडमी द्वारा समाजसेवी जगदीश सिंह उर्फ जग्गू के नेतृत्व में सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। धोबी मुहल्ला रातू रोड से निकलकर मतदाता जागरूकता रैली विभिन्न इलाकों से गुजरी इस दौरान मतदाताओं से वोट की अपील की गई। जगदीश सिंह उर्फ जग्गू ने कहा कि मंगलवार को होने वाले मतदान में जमकर भागीदारी निभाएं। पहले वोट दें इसके बाद कोई अन्य काम करें। झारखंड के विकास के लिए अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए अच्छे उम्मीदवार का चयन करें। एकेडमी के सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी रैली में शामिल हुईं।

मौके पर गोस्सनर कॉलेज के प्रो. विश्वनाथ प्रसाद, मारवाड़ी सहायक समिति के ललित पोद्दार, रांची जिला धोबी महापंचायत के बजरंग रजक भी विशेष रूप से मौजूद थे।

मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान एकेडमी के स्टूडेंट्स अन्य।