पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज डे पर रंगारंग प्रोग्राम, झूमे स्टूडेंट्स

कॉलेज डे पर रंगारंग प्रोग्राम, झूमे स्टूडेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्मलाकॉलेज में सोमवार को कॉलेज डे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि संत जेवियर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एन टेटे थे। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। यह छात्राओं के लिए पसंदीदा कॉलेज बन गया है। प्रिंसिपल सिस्टर डॉ. ज्योति ने कॉलेज की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि यहां की छात्राओं का विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट हुआ है। स्नातक का रिजल्ट काफी बेहतर रहा है। पार्ट वन में 82 प्रतिशत, पार्ट टू में 94 प्रतिशत और पार्ट थर्ड में 91 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। यूजीसी के सहयोग के विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। राजनीति विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. रश्मि माला साहू ने अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नाग लक्ष्मी पानी ने किया।

ट्रेडिशनल धुनों पर थिरके कदम

कार्यक्रमजैसे-जैसे आगे बढ़ा रंगारंग कार्यक्रमों की झड़ी लग गई। क्लासिकल और ट्रेडिशनल धुन पर छात्राओं ने खूब मस्ती की। किसी ने क्लासिकल नृत्य से हॉल में मौजूद अतिथियों और छात्राओं को झुमाया तो किसी ने नए गानों पर डांस प्रस्तुत किया। हर परफॉर्मेंस के जवाब में हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। छात्राएं अपनी दोस्तों का हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। छात्राओं ने नागपुरी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर मस्ती में इजाफा किया। मांदर-ढोल की थाप सुनते ही हॉल में उपस्थित लोगों के कदम खुद खुद थिरकने लगे। इसके अलावा छात्राओं द्वारा नाटक का मंचन भी हुआ।

निर्मला कॉलेज प्रबंधन ने समारोह के दौरान शैक्षणिक समेत अन्य गतिविधियों की दी जानकारी

रंगारंग कार्यक्रम का लुतफ उठातीं छात्राएं।

सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं।