पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनियन क्लब के सदस्य हुए सम्मानित

यूनियन क्लब के सदस्य हुए सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगभाषीमहिलाओं की संस्था नारी समिति द्वारा सोमवार को यूनियन क्लब लाइब्रेरी के सदस्यों को सम्मानित किया गया। क्लब के 150वें जयंती समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए समिति ने उन्हें धन्यवाद दिया। सचिव शिप्रा सहाय ने कहा कि वर्षों पहले जिस संस्था की स्थापना हुई थी, उसे वर्तमान पदाधिकारी उसी रफ्तार और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। क्लब के सचिव श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने समिति के साथ क्लब के संबंध का उल्लेख किया। बताया कि क्लब को आगे ले जाने में नारी समिति का महत्वपूर्ण योगदान है। मौके पर उपाध्यक्ष प्रबीर लाहिड़ी ने संगीत के माध्यम से अपना उद्गार व्यक्त किया। अनिमा घोष एवं जूलिया आदित्य ने रवींद्र संगीत गाकर सबका स्वागत किया। सुष्मिता बनर्जी ने कविता पाठ किया। इस अवसर पर क्लब की ओर से सुबीर लाहिड़ी, सुष्मित बोस, अभिजित मल्लिक, भास्कर गुप्ता, एसपी मुखर्जी, दिव्येंदु मंडल, असित घोष, शेतांको सेन के अलावा नारी समिति की रूबी चौधरी, जुलियन आदित्य, शिबानी राय, सुष्मिता सहित अन्य उपस्थित थे।

सम्मान समारोह में उपस्थित यूनियन क्लब के सदस्य अन्य।