फ्रेशर्स डे में स्टूडेंट्स का जलवा
बीआईटीटीपॉलिटेक्निक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों द्वारा सोमवार को फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक प्रो. डॉ. सुदामा चौबे, प्रधानाध्यापक बीरेंद्र तिवारी और डीन डॉ. एपी सिन्हा ने किया। निदेशक ने छात्रों को कहा कि यह संबंध व्यवहारिकता का है ताकि सभी नये छात्र अपने पुराने सहयोगियों से मार्ग दर्शन ले सकें और अपने पाठ्यक्रम को सही रूप से पूरा कर सकें। मौके पर छात्रों द्वारा नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा नाटक का भी मंचन किया गया। अंत में मिस्टर फ्रेशर का ताज अभिषेक कुमार को मिला। प्रतिभागियों को निदेशक ने पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में प्रो सुशील कुमार, एनके सिन्हा, दीपक कुमार, संतोष वैद्य, रानी कुमारी, चन्द्र कांत, राकेश, आकृति एवं अन्नु के साथ अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।
नाटक का मंचन करते स्टूडेंट्स।
बीआईटीटी पॉलिटेक्निक में कई रंगारंग कार्यक्रमों का हुआ आयोजन