आज मतदाता भाग्य विधाता
मोरहाबादीस्थित फुटबॉल स्टेडियम में साोमवार को पोलिंग पार्टियों को ब्रीफिंग करते हुए जिला निर्वाची पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा कि मंगलवार को मतदाता भाग्य विधाता है। उन्हें पूरी सुविधा सुरक्षा दें। मतदान शुरू होने के हर दो घंटे पर पोलिंग प्रतिशत की भी जानकारी एसएमएस के जरिए देनी है। जाइए, 30 घंटे बाद हम सकुशल पंडरा में मिलेंगे। उम्मीद करता हूं कि फेयर एंड पीसफुल पोल होंगे।
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। अधिकांश बूथों को पारा मिलिट्री फोर्स कवर कर रही है, इसलिए भयमुक्त होकर पोलिंग कराएं। महिला मतदानकर्मी ईवीएम, वीवीपैट सील कर बूथ से ही अपने घर लौट जाएंगी। पुरुष कर्मी इन्हें स्ट्रांग रूम तक लाएंगे। इधर, 316 मतदानकर्मी बिना सूचना गायब रहे। इन पर कार्रवाई की बात कही गई। इधर, शाम को कुछ मतदानकर्मियों ने मानदेय को लेकर हंगामा किया। ईवीएम जमा करने के लिए पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम में विधानसभा क्षेत्र वार काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है। प्रत्येक काउंटर से 60 ईवीएम जमा किए जाएंगे।
स्वास्थ्य समस्या आए तो करें फोन
237 बूथों पर 403जिलापुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे।
वेबकैमरा बूथ 237पोलिंगस्टेशनों पर की गई ये व्यवस्था।
स्टिल-वीडियो 144बूथोंपर कैमरामैन के साथ सीसीटीवी की भी व्यवस्था की गई।
एक बूथ पर दोसेक्शनसे अधिक सीआरपीएफ की तैनाती।
53बूथों पर एकसेक्शनसे अधिक रहेगी सीआरपीएफ।
719बूथों पर एकसेक्शन सीआरपीएफ।
गैरनक्सल बूथ पर आधासेक्शनसीआरपीएफ।
जैसा कि जिला उप निर्वाचन पदािधकारी प्रवीण प्रकाश ने बताया।
चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत कहां करें?
चुनावसंचालन के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर है 1800-3456561, 1950।
मेरावोट पहले से पड़ गया हो तो क्या करें?
पीठासीनपदाधिकारी से शिकायत करेंगे और उचित पहचान पत्र दिखाकर टेंडर वोट कर सकते हैं।
मतदातासूची में नाम नहीं है तो क्या करें?
वोटरकार्ड है और सूची में नाम नहीं है तो बूथ पर एबसेंट, शिफ्टेड और डेथ सूची में नाम खोजें। कहीं कहीं मिलेगा। अगर होगा तो एएसडी का फॉर्म भरना पड़ेगा। फिर मतदान कर सकते हैं।
हमेंबूथ पर क्या सुविधाएं मिलेंगी?
आदर्शमतदान केंद्रों पर पेयजल, चाय, व्हीलचेयर, वेटिंग हॉल, टोकन सिस्टम, इत्र छिड़काव आदि की व्यवस्था रहेगी। साम