सवा दो घंटे लेट पहुंची शताब्दी
रांची | हावड़ासे रांची आनेवाली शताब्दी एक्सप्रेस सवा दो घंटे लेट से आई। ट्रेन के रांची स्टेशन आने का समय दोपहर 1:10 मिनट है, लेकिन ट्रेन दोपहर 2:15 बजे आई और रांची से हावड़ा के लिए दोपहर 3:10 बजे खुली। वहीं एल्लेपी एक्सप्रेस दो घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, दरभंगा-जयनगर एक्सप्रेस 10 घंटा, खडगपुर पैसेंजर एक घंटा लेट से रांची पहुंची। बताया गया कि कोहरे के कारण ट्रेन विलंब से खुली।