- Hindi News
- जांच रिपोर्ट से पता चलेगा असली कारण : डीअारएम
जांच रिपोर्ट से पता चलेगा असली कारण : डीअारएम
रांची| रांची-मुरीरेलखंड पर हुई मालगाड़ी दुर्घटना मामले में सोमवार को डीआरएम दीपक कश्यप ने कहा है कि घटना के बाद जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी ने काम शुरू कर दिया है। रांची रेल मंडल द्वारा किसी प्रकार की क्लीनचिट नहीं दी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही दुर्घटना के बारे में निश्चित रूप से कुछ कहा जा सकता है। दुर्घटना के तत्काल बाद दक्षिण-पूर्व रेलवे के कोलकाता स्थित मुख्यालय को समुचित जानकारी दी गई थी। वहीं सभी आवश्यक कदम उठाए गए।