- Hindi News
- मोबाइल से बात करने के क्रम में युवक कुआं में गिरा, मौत
मोबाइल से बात करने के क्रम में युवक कुआं में गिरा, मौत
रांची| चुटियाथाना क्षेत्र के महादेव मंडा के समीप कुआं में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का नाम प्रकाश कुजूर है। घटना सोमवार शाम सात बजे की है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रकाश की मां का बचपन में ही निधन हो चुका था। वह अपनी मौसी रेजो हेंब्रम के यहां रहता था। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था और असंतुलित होकर कुआं में गिर गया। पुलिस देर रात तक कुआं से शव को नहीं निकाल पाई थी।