- Hindi News
- मेरे मना करने पर भी हाशमी ने खरीदे महंगे उपकरण : आनंद
मेरे मना करने पर भी हाशमी ने खरीदे महंगे उपकरण : आनंद
>अधिक कीमत पर चुनिंदा कंपनियों से खेल सामग्री उपकरण की खरीदारी
भास्करसंवाददाता | रांची
34वेंनेशनल गेम्स घोटाले के नामजद आरोपी झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन (जेआेए) के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद से निगरानी ब्यूरो ने मंगलवार को पूछताछ की। जांच अधिकारी निगरानी एएसपी आनंद जोसेफ तिग्गा ने उनसे दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक 30 बिंदुओं पर सवाल किए। आनंद ने बताया कि दिल्ली की चुनिंदा कंपनियों से खेल सामग्री उपकरण ऊंची अधिक कीमत पर कैसे क्यों खरीदे गए, इसके बारे में भारतीय ओलिंपिक संघ के पूर्व चेयरमैन सुरेश कलमाडी और एनजीआेसी के महासचिव एसएम हाशमी ही बता सकते हैं। गड़बड़ी का पता चलने के बाद हाशमी को रोका था, लेकिन उसने मेरी बात नहीं मानी। हाशमी सिर्फ कलमाडी की बातें सुनता था। अंतत: मैंने झारखंड के तत्कालीन गवर्नर और मुख्य सचिव को सूचना दी थी। गवर्नर को पत्र लिखकर बताया था कि नेशनल गेम्स में गड़बड़ी और नियमों के खिलाफ काम हो रहा है।
पूछताछ के लिए जाते जेओए के कार्यकारी अध्यक्ष।
प्रसाद से पूछताछ 15 को : निगरानीब्यूरो 15 दिसंबर को भारतीय ओलिंपिक संघ के पूर्व निदेशक एएसवी प्रसाद से पूछताछ करेगा। कलमाडी ने कहा था कि एनजीआेसी को खेल सामग्री की सूची एएसवी प्रसाद ने ही भेजी थी।