यात्रियों से 26 हजार जुर्माना वसूला
रांची | रांचीस्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 80 बेटिकट यात्रियों से 26 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। अभियान सीनियर डीसीएम नीरज कुमार, रेल मजिस्ट्रेट और मंडल सुरक्षा आयुक्त भवानी शंकर नाथ के नेतृत्व में चलाया गया। सोमवार की सुबह सात से शाम पांच बजे तक अभियान चला। इस क्रम में सबसे ज्यादा पैसेंजर ट्रेनों में बेटिकट यात्री पकड़े गए। वहीं 16 बेटिकट यात्रियों को रेल मजिस्ट्रेट के समीप पेश किया गया। सीनियर डीसीएम ने कहा कि टिकट चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में दर्जनों आरपीएफ जवान के साथ महिला टीटीई शामिल थे।