पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो व्यवसायियों में मारपीट, शिकायत

दो व्यवसायियों में मारपीट, शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| शहरके दो व्यवसायी कन्हैया सिंह रवि रंजन सोमवार को आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और मामला थाना पहुंचा। दोनों ओर से लिखित शिकायत दर्ज हुई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि कन्हैया सिंह ने आवेदन में लिखा है कि रवि रंजन का जीरो माइल रेस्टोरेंट है। वह अपने रेस्टोरेंट का कचरा पीछे फेंकते हैं। रेस्टोरेंट का धुआं उनके घर में जाता है। इसे रोकने के लिए कहने गए तो रवि साथियों के साथ मारपीट करने लगे। वहीं रवि ने आवेदन दिया है कि रेस्टोरेंट के पीछे की जमीन पर कन्हैया की नजर है। तीन दिन पहले भी जमीन को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। सोमवार को जमीन के मामले में ही बातचीत के क्रम में कन्हैया ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। रवि के सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने रवि का मेडिकल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।