पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनोस एक्का को रांची जेल भेजने का आदेश

एनोस एक्का को रांची जेल भेजने का आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| पाराशिक्षक की हत्या के आरोप में सिमडेगा जेल में बंद पूर्व मंत्री एनोस एक्का को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया गया है। जेल आईजी शैलेंद्र भूषण ने एनोस को सशर्त स्थानांतरित करने की अनुमति दी है। आदेश में कहा है कि जेल से स्थानांतरण के पूर्व संबंधित न्यायालयों को जानकारी देते हुए उनकी भी सहमति प्राप्त की जाए। आईजी के आदेश में यह भी कहा गया कि एनोस की सिमडेगा के कोर्ट में पेशी का काम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाए। कोर्ट का आदेश सशरीर उपस्थित करने का होता है, तो सुरक्षा के साथ पेशी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मेडिकल जांच के बाद ही स्थानांतरण करने को कहा गया है।

जेलअधीक्षक ने दिया था प्रस्ताव : सिमडेगामंडल कारा में उच्च श्रेणी के कैदी एनोस को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण एवं प्रशासनिक आधार पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया गया था। इस प्रस्ताव पर सिमडेगा के डीसी ने भी अपनी अनुशंसा जेल आईजी शैलेंद्र भूषण से की थी। इसी आधार पर जेल आईजी ने एनोस एक्का के जेल स्थानांतरण से संबंधित आदेश जारी किया है।