- Hindi News
- पेड़ों को नहीं बचा रहा वन विभाग : हाईकोर्ट
पेड़ों को नहीं बचा रहा वन विभाग : हाईकोर्ट
रांची | वनविभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट ने कहा है कि विभाग नए पौधों को लगाने की बात तो दूर दुर्लभ पेड़ों को भी नहीं बचा पा रहा है। सड़कों के निर्माण के लिए यह जरूरी है कि उखाड़े गए पेड़ों के बदले नए पौधे लगाए जाएं। पर प्रदेश में कहीं नए पौधे लगते नहीं दिख रहे। डोरंडा में दुर्लभ प्रजाति के चार पेड़ थे। इनमें एक उखड़ गया, बाकी तीन की स्थिति भी चिंताजनक है। बाबा पेड़ (कल्पतरु) के नाम से जाने जाने वाले वृक्ष एशिया में दस के लगभग हैं। जस्टिस आरआर प्रसाद की खंडपीठ ने पौधरोपण किए जाने के संबंध में याचिका की सुनवाई के दौरान यह मौखिक टिप्पणी की। कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस संबंध में शपथ पत्र दायर कर यह बताने को कहा कि सरकार ने सड़कों के किनारे पौधे लगाने के संबंध में क्या किया, कितने पेड़ काटे गए।