- Hindi News
- पीएम की सभा का टीवी पर हो प्रसारण : कांग्रेस
पीएम की सभा का टीवी पर हो प्रसारण : कांग्रेस
रांची | प्रदेशकांग्रेस ने मतदान के दिन नौ दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड में होने वाली चुनावी सभा का टीवी चैनलों पर प्रसारण रोकने की मांग चुनाव आयोग से की है। प्रदेश सचिव लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि नौ दिसंबर तृतीय चरण के मतदान का दिन है, ऐसे में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा का प्रसारण होने से मतदाता प्रभावित हो सकते हैं। निष्पक्ष मतदान के लिए यह आवश्यक है कि नरेंद्र मोदी के चुनावी सभा का प्रसारण टेलीविजन एवं न्यूज चैनलों पर रोका जाए। इससे पूर्व भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मतदान के दिन मोदी चुनावी सभा के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की थी।