- Hindi News
- भाजपा के शासन में सीमा सुरक्षित नहीं : लालू
भाजपा के शासन में सीमा सुरक्षित नहीं : लालू
राजदअध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा है कि भाजपा के शासन में देश की सीमा सुरक्षित नहीं है। उन्होंने सीमा पर पाकिस्तान और चीन की घुसपैठ पर चिंता जाहिर की। रांची में पत्रकारों से बात करते हुए लालू ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी 56 इंच का सीना दिखा रहे थे। लेकिन अब घुसपैठ पर वे कुछ नहीं कर पा रहे हैं। प्रसाद सोमवार शाम को दो दिनों के दौरे पर रांची पहुंचे। उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं के साथ तीसरे चरण की सत्रह सीटों पर राजद की संभावना पर चर्चा की। इस मौके पर विधान पार्षद भोला यादव,राजद नेता डॉ. मनोज,रंजन यादव,रामकुमार यादव, मनोज वर्मा, हेमंत वर्मा,अनिल सिंह मौजूद थे।
चौथे चरण में सात चुनावी जनसभा करेंगे
राजदअध्यक्ष मंगलवार को बगोदर के सरिया मैदान में, जमुआ, देवघर और बोकारो विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करेंगे। बुधवार को उनका बोकारो के सिवनडीह, जमुआ के देवरी और बगोदर के बिरनी में चुनावी जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।