भास्कर सरोकार
आइए गढ़ें भविष्य, रचें इतिहास
योगदा सत्संग बालिका उच्च विद्यालय, सिरमटोली का मॉडल बूथ।
मतदानकर्मी : 39,310
36 हजारसुरक्षाकर्मी
तैनात
कुल प्रत्याशी : 289
इनकी प्रतिष्ठा दांव पर
रांची, हटिया और कांके में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग
कुल मतदान भवन : 3889
कुल बूथ : 5865
बैलेट यूनिट : 9073
कुल वोटर : 50,16,657
विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण| रांची सहित 17 सीटों पर मतदान आज
वह सब जो आप जानना चाहते हैं
हेल्पलाइन नंबर
जरूर करें मतदान
विधानसभाचुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 17 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। इनमें से 14 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक और तीन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। आसमान से निगरानी के लिए चार हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं। दूसरे राज्यों से सटी सीमाओं को सील कर दिया गया है। यहां वाहनों की गहन छानबीन की जा रही है।
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हिमानी पांडेय ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो गईं। 110 पोलिंग पार्टियों को हेलिकॉप्टर से मतदान केंद्रों पर पहुंचाया गया है। सभी बूथों पर सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इनमें अर्द्धसैनिक बल, झारखंड जगुआर, जैप, इंडियन रिजर्व बटालियन और जिला पुलिस के जवान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने के सारे इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भीक होकर घराें से निकलें रिकॉर्ड मतदान करें।
रांची, कांके और हटिया में पहली बार होगा वीवी पैट का इस्तेमाल
यहां फूलों से होगा वोटरों का स्वागत
मॉडल बूथ
फेज 3
यह भी जानें
वोटर कार्ड नहीं तो..