राजस्थानी ठग बेच रहे हैं सोना
अगरआपके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आए तो सावधान हो जाइए? वरना आप चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसकर ठगी के शिकार हो सकते हैं। इधर कुछ दिनों से शहर के नामी गिरामी कंपनी में काम करने वाले तीन अधिकारियों के पास लगातार कॉल रही है। कई लोगों के पास पहले भी कॉल चुकी है। फोन करने वाला खुद को राजस्थान के अलवर का किसान शंकर मीणा बता रहा है। वह कहता है कि खेत की खुदाई कर रहा था, सोने से भरा मटका मिला है। खरीदार चाहिए। क्या आप खरीदेंगे? एक ही बात कहता है। वह दावा कर रहा है कि सोना बिल्कुल असली है और वर्षों पुराना है। करोड़ों का यह सोना उसके पूर्वजों ने रखा होगा। किसी को जानकारी हो इससे पहले वह इसे बेचना चाहता है। उसके बात करने का अंदाज ऐसा है कि शक की गुंजाइश बहुत कम होती है। एक जागरूक पाठक की शिकायत पर डीबी स्टार की टीम ने सोना बेचने वाले शंकरमीणा सेबात की।
क्याहै मामला
शहरवासियोंको बाजार से कम कीमत पर सोना देने का प्रलोभन दिया जा रहा है। फोन करने वाला व्यक्ति मोबाइल नंबर 09001974616 का इस्तेमाल कर रहा हैं। किसी तरह का शक होने पर वह फोन रिसीव नहीं करता।
योजनाओं पर काम शुरू
लोगऐसी कॉल को नजर अंदाज करें। तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस तुरंत कार्रवाई शुरू करेगी। ऐसे कई मामले पहले भी सामने चुके है।
प्रभातकुमार सिंह, एसएसपीरांची
एक्सपर्ट व्यू
कॉल रिसीव नहीं
कोकरके उदय नारायण प्रतिष्ठित कंपनी में वरीय अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए हैं। इनके मोबाइल पर भी बिल्कुल उसी नंबर से, उसी अंदाज में सोना खरीदने के लिए फोन रहा है। रटे-रटाए अंदाज में ठग इन से बात कर रहा है। उन्हें ठगी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने वापस उस मोबाइल नंबर पर कईबार कॉल किया। लेकिन ठग द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया।
जांच करवा लें
शिवशंकर प्रसाद एक कंपनी में सेफ्टी ऑफिसर है। उनके मोबाइल पर पहले उक्त नंबर से फोन आया, तो उन्होंने नहीं उठाया। मगर लगातार कॉल आने पर जैसे ही फोन उठाया, उधर से आवाज आई, करोड़ों का सोना है, लेना है। बाजार से आधी कीमत पर देंगे। फोन करने वाले ने जांच के लिए फ्री में सोने का टुकड़ा देने का लालच भी दिया। कहा कुछ पैसे लेकर राजस्थान जाएं।
फर्जीवाड़ा का मामला
प्राथमिकतौर पर लालच प्रलोभन देकर ठगी, फर्जीवाड़ा का प्रयास का मामला बनता है। अगर व्यक्ति ठगी का शिकार होता है, तो फ