पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार रांची

डीबी स्टार रांची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार >रांची

राजधानीमें पुलिस की नाक के नीचे गांजा भरी सिगरेटों की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। 20 रुपए की सिगरेट के नाम से नशे का कारोबार बेखौफ चल रहा है। इसके पीछे एक पूरा रैकेट काम कर रहा है। शहर मेंे इनकी बिक्री की सूचना के बाद जब डीबी स्टार ने पड़ताल शुरू की, तो 10 मिनट के अंदर ही उसे ऐसी सिगरेट सिर्फ 20 रुपए में मिल गईं। कोकर में एक चाय दुकान के अलावा तीन पान ठेलों से नशीली चीजों की बिक्री का यह कारोबार खुलेआम चल रहा है। इसमें पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत है। यह इस बात से भी साबित होता है कि पिछले डेढ़ सालों में गांजे के कुछेक मामले को छोड़ पुलिस या आबकारी विभाग ने कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है।

रोज350 से ज्यादा सिगरेटों की खपत

दुकानदारऔर कुछ ग्राहकों से हुई चर्चा से अंदाज है कि एक दिन में अकेले ये तीन-चार दुकानदार ही 350 से ज्यादा सिगरेट बेच लेते हैं। सिगरेटों को खरीदने आसपास के लोगों के अलावा दूरदराज के युवक आते हैं।

रोकथाम के निर्देश दिए हैं

संबंधितथाना प्रभारियों को गांजे की बिक्री पर रोकथाम और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कई मामलों में छापामारी कर कार्रवाई भी की गई है। प्रशासन सूचना के आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई करता है। अनूपबिरथरे, िसटीएसपी रांची

बिहार और नेपाल से पहुंचता है गांजा

बिहार-नेपाल से हर महीने कई क्विंटल गांजा चोरी-छिपे राजधानी में पहुंच रहा है। इसमें तस्करों को 500-700 फीसदी से ज्यादा का प्रॉफिट है। नशे के इस कारोबार के बारे में डीबी स्टार की पड़ताल के मुताबिक कच्चे गांजे के अलावा तस्करों ने स्थानीय कारोबारियों के साथ मिलकर गांजा भरी सिगरेटों को बड़े पैमाने पर बेचना शुरू कर दिया है। खोजबीन में पता चला कि कोकर, खादगढ़ा, धुर्वा बस स्टैंड, रातू रोड बस स्टैंड, मेडिकल चौक, डोरंडा और हिनू के आसपास कुछ एजेंट हैं। इनकी तलाश में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। कुछ ही देर में पता चल गया कि राजधानी के हर इलाके में गांजे की सिगरेट मिलती हैं। इसके लिए कोड वर्ड भी चलन में है, 20 रुपए की सिगरेट।

खुलेआम बिक रही गांजा भरी सिगरेट

चिलम सिगरेट का काला कारोबार