फ्लैट जमीन से नहीं हटा कब्जा
मुख्यमंत्रीके निर्देश के बाद भी आवास बोर्ड के फ्लैट जमीन पर से अवैध कब्जा नहीं हटाया जा सका। बोर्ड के अफसरों ने सीएम के निर्देश को ताक पर रख दिया। डीबी स्टार ने इस संबंध में 10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का आदेश ताक पर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें बताया था कि बोर्ड के अफसर मुख्यमंत्री के आदेश का भी पालन नहीं करते। खुद को बचाने के लिए बोर्ड के अफसर अवैध कब्जा हटाओ अभियान चलाने के लिए नई रणनीति बनाने की बात कह रहे है, मगर रणनीति पर काम कब से शुरू होगा, इस सवाल का जवाब किसी भी जिम्मेवार के पास नहीं है। बोर्ड ने दो चरण में कब्जा हटाने की योजना बनाई थी, मगर पहले चरण में ही योजना की हवा निकल गई।
FOLLOW-UP