पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडरेटर का चुनाव 13 को छह बिशप्स चुनाव मैदान में

मॉडरेटर का चुनाव 13 को छह बिशप्स चुनाव मैदान में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट्रल काउंसिल की मीटिंग आज से

जीईएलचर्च की 39वीं सेंट्रल काउंसिल की 11 दिसंबर से शुरू तीन दिवसीय बैठक में 13 दिसंबर को जीईएल चर्च छोटानागपुर असम के नए मॉडरेटर का चुनाव किया जाएगा। इस चुनाव को लेकर जीईएल चर्च के सभी डायसिस के विश्वासी, डायसिस द्वारा संचालित शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान और अन्य संगठनों में काफी उत्सुकता है। वहीं दूसरी ओर जीईएल चर्च के उन बिशपों में भी इस बात को लेकर उत्साह और उम्मीद है कि जीईएल चर्च के नए मॉडरेटर वे हो सकते हैं या नहीं। ज्ञात हो कि जीईएल चर्च छोटानागपुर असम के मॉडरेटर बिशप डॉ. नेलसन लकड़ा 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। इसलिए जीईएल चर्च छोटानागपुर असम और इनके डायसिस के सफल संचालन के लिए उनके स्थान पर नए मॉडरेटर का चुनाव किया जाएगा। जानकारी के अनुसार मॉडरेटर के पद के लिए छह बिशप चुनाव के मैदान में हैं। इनमें असम के बिशप निरल भुईंया, डिप्ट मॉडरेटर योहन डांग, खूंटी के बिशप जेएम टोपन, सिमडेगा के बिशप याकूब सोरन, नॉर्थ वेस्ट डायसिस के बिशप अमृतजय एक्का और रांची के बिशप जॉनसन लकड़ा शामिल हैं।

रांची | जीईएलचर्च की 39वीं सेंट्रल काउंसिल की मीटिंग 11 से 13 दिसंबर तक एचआरडीसी सभागार गोस्सनर कंपाउंड में होगी। दिन के 10 बजे से शुरू इस मीटिंग में जीईएल चर्च के हर डायसिस के बिशप, युवा संघ और महिला संघ के प्रतिनिधि शामिल होंगे। जीईएल चर्च की सेंट्रल काउंसिल की मीटिंग कई मायने में महत्वपूर्ण होगी। इसमें 11 और 12 दिसंबर को चर्च के तमाम संस्थान और सेवाओं का मूल्यांकन के साथ भावी योजनाओं की दशा दिशा पर चर्चा की जाएगी। 14 दिसंबर को चर्च के हेडक्वार्टर में ख्रीस्तीय मूल्यों के साथ क्रिसमस गैदरिंग मनाया जाएगा। गैदरिंग के मुख्य अतिथि जीईएल चर्च के नवाभिषिक्त मॉडेरेटर होंगे। ज्ञात हो कि जीईएल चर्च के वर्तमान मॉडरेटर बिशप डॉ. नेलसन लकड़ा 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। उन्हीं के स्थान पर नए मॉडरेटर को प्रभार सौंपा जाएगा।