- Hindi News
- संसार में खुशी और प्रेम बांटें : फादर आनंद
संसार में खुशी और प्रेम बांटें : फादर आनंद
क्रिसमसअर्थात बालक येसु ख्रीस्त के जन्म को लेकर मसीही विश्वासियों में आध्यात्मिक तैयारी की परंपरा अपने-अपने ढंग से जारी है। वहीं हरमू पेरिश के कैथोलिक विश्वासी भी सांध्यकालीन पवित्र मिस्सा के साथ क्रिसमस के लिए खुद को आत्मिक रूप से तैयार करने में जुट गए हंै।
घरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और साज-सज्जा के अलावा परिवार के लोग मिलकर हर दिन प्रभु की आराधना और उनके जीवन की घटनाओं पर मनन-चिंतन कर रहे हंै। हरमू पेरिश में पिछले दिनों संपन्न कैथोलिक सभा, महिला संघ और युवा संघ की बैठक में लिए गए निर्णयों को भी व्यवहारिक बनाया जा रहा है। बैठक में निर्णय हुआ कि हरमू पेरिश की नौ यूनिट में मुहल्लेवार शाम को पवित्र मिस्सा के साथ क्रिसमस की तैयारी की जाएगी। उसी के तहत हरमू पेरिश की नौ यूनिट के मुहल्लों में संध्या पवित्र मिस्सा की सिलसिला जारी है। इसके मुख्य अनुष्ठक और उपदेशक पेरिश प्रीस्ट फादर आनंद बारला होते हैं। अपने संदेशों से विश्वासियों को मन, वचन और हृदय से प्रभु येसु के जन्म के लिए अपने दिल की चरनी को संवारने और प्रकाशवान करने की आत्मिक मार्गदर्शन देते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रभु को याद करें। उनके निर्देशित मार्गों पर चलें। इससे से ही संसार में खुशी और प्रेम बढ़ेगा। कहा कि आज लोग आधुनिकता की दौड़ में इन मार्गों को भूलते जा रहे हैं। इससे संसार में भय, भ्रष्टाचार आदि व्याप्त होता जा रहा है। एक सच्चे ख्रीस्त का अर्थ है कि लोगों में प्रेम और अपनत्व बांटे। लोगों की दुखों को अपना दुख समझे और उसके निवारण का प्रयास उसी के प्रेम में बढ़त हुए करे। कहा कि सही क्रिसमस तभी मनाया जा सकता है जब हम जरूरतमंदों और असहायों के साथ रहें। उनकी परेशानियों को दूर करने में हम उनके सहभागी बनें।