इस माह मिलेगा अच्छे बुरे योग का लाभ
इसमाह शुभ और लाभकारी मुहूर्त के साथ ही कुछ अशुभ योग भी बन रहे हैं। दिसंबर माह शादियों के लिहाज से अच्छा है। साथ ही अन्य कई योग हैं, जिस दौरान शुभ कार्य किए जा सकते हैं। पंडितों की मानें तो यह माह शुभ और अशुभ योग का मिला जुला समय है। माह की शुरुआत अशुभ विघ्नकारी योग पंचक से हुई है। लेकिन कई अच्छे योग भी लोगों का इंतजार कर रहे हैं।
येहैं लाभकारी योग
इसमाह कई दिन अमृत योग का रहा। छह दिसंबर के बाद अब 30 दिसंबर को अमृत योग है। सर्व दोष नाशक रवि योग का लाभ कई दिनों तक मिलेगा। यह योग 12 दिसंबर के अलावा 13, 24, 25, 26, 27 29 दिसंबर को दिन के 11 बजे तक तथा 30 31 दिसंबर को है। दुगना फल देने वाला द्वि पुष्कर योग सात दिसंबर की शाम तक था। त्रिपुष्कर योग 23, 27 28 दिसंबर को है। इसके अलावा कार्य सिद्धि योग 11, 12, 13, 14, 28 30 दिसंबर को है। सभी शुभ योग में हर प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
दिसंबर माह में शुभ-अशुभ के मिले-जुले योग हैं। जातक विवाह, द्विरागमन के साथ ही खरीदारी आदि शुभ काम कर सकते हैं। अशुभ योग में शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इसके अलावा और कोई विशेष रोक नहीं है।\\\'\\\' पंडितरामदेव पांडेय
मिला-जुला है यह मास
इस माह विवाह मुहूर्त अब 14 15 दिसंबर को है। 16 को धनु संक्रांति के बाद खरमास प्रारंभ हो जाएगा। यानी सारे शुभ कार्य बंद। अब सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के बाद ही शुभ कार्य हो सकेंगे।
16 से लगेगा खरमास
इस माह कुछ ऐसे योग भी हैं जिसमें शुभ कार्य वर्जित हैं। 22 दिसंबर को सुबह से रात तक ज्वालामुखी योग है, जिसमें शुभ कार्य नहीं किए जा सकते। इस माह कई दिन भद्रा लगेगा। 12 दिसंबर देर रात 13 संध्या तक, 16, 20, 25, 28 और 31 दिसंबर को रात में भद्रा का साया होगा।
इन तिथियों को नहीं होंगे शुभ कार्य