पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में कलीिसया के कार्यों पर होगी चर्चा

बैठक में कलीिसया के कार्यों पर होगी चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फ्रैंसिस्कनटीओआर के प्रोविंशियल फादर हिलारियुस बारला धर्मसंघीय कार्य और नए प्रोविंश की मीटिंग को लेकर बेंगलुरु गए। वहां टीओआर पुरोहितों से मिलकर समाज, कलीसिया राष्ट्र सेवा के कार्यों का मूल्यांकन करेंगे। इसमें सेवा को और प्रभावी बनाने पर विचार विमर्श और सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। मीटिंग के बाद प्रोविंशियल फादर 12 दिसंबर को वहां से वापस रांची आएंगे। ज्ञात हो कि बेंगलुरु टीओआर का नया वाइस प्रोविंश बन गया है। इसे संत लुईस प्रोविंस का नाम दिया गया है। आठ दिसंबर को माता मरिया के पर्व के दिन इसका उद्घाटन किया गया।

संत फ्रांसिस स्कूल हरमू के पूर्व प्रिंसिपल फादर जॉन कोचुचिरा टीओआर को इसका प्रोविंशियल बनाया गया है, जबकि वाइस प्रोविंशियल ब्रदर थॉमस सी हैं। उन्होंने भागलपुर संत थॉमस प्रोविंस को मदर प्रोविंस बताया। जबकि रांची के प्रोविंस का नाम संत फ्रांसिस होने की जानकारी दी।