दुर्घटना में दो घायल
मांडर |रांची-डाल्टनगंज मार्ग पर मांडर मिशन चौक के समीप बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना दोपहर लगभग एक बजे हुई। बताया जाता है कि मांडर थाना क्षेत्र के मंदरो निवासी 28 वर्षीय इमरान अंसारी चिगरी निवासी 30 वर्षीय रिजवान अंसारी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक (जेएच01एएल-4166) से काठीटांड़ से अपने घर लौट रहे थे। मिशन चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के समीप विपरीत दिशा से रही स्कार्पियों (जेएच01एए-0959) से उनकी सीधी टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। उधर, सोमवार की देर रात चान्हो के पाटुक मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में जिस व्यक्ति की मौत हुई थी, उसकी पहचान लेस्लीगंज के सांगवार निवासी बुटन भुइयां (55 वर्ष) के रूप में की गई है। उक्त स्थान पर टाटा मैजिक एवं कमांडर जीप की टक्कर में तीन अन्य लोग घायल भी हो गए थे।
प्रशिक्षणदिया गया
बेड़ो |प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय में बुधवार को डब्ल्यूआरए ग्रासरूट संस्था की सहायता से सृजन फाउंडेशन ने सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डाॅ. ज्योत्सना सिन्हा, बीपीएम अमिता लाल, संजय पाॅल, पूजा, राजीव सिन्हा पुष्पा शर्मा आदि ने दिया।