- Hindi News
- मेडिकल उपकरणों में 100 फीसदी एफडीआई की तैयारी
मेडिकल उपकरणों में 100 फीसदी एफडीआई की तैयारी
भास्कर न्यूज नेटवर्क|नई दिल्ली
सरकारने मेडिकल उपकरणों में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी देने की तैयारी कर ली है। यानी, अब देश में बनने वाले मेडिकल उपकरणों के लिए पूरा विदेशी निवेश हो सकेगा। कैबिनेट इससे जुड़े प्रस्ताव को गुरुवार को मंजूरी दे सकती है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्र का कहना है, ‘ऐसा होने से अस्पतालों और डायग्नोसिस सेंटरों की लागत कम होगी। इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। इलाज का खर्च 10-20 फीसदी तक कम हो सकता है।’ सूत्र के अनुसार कैबिनेट सचिवालय की ओर से इस प्रस्ताव से संबंधित नोट वितरित किया गया है।
कार कंसल्टेंट ने नवंबर में दी 17 गाड़ियों की डिलीवरी
रांची| हरमूहाउसिंग कॉलोनी स्थित कार कंसल्टेंट ने नवंबर में कुल 17 गाड़ियों की डिलीवरी की। इनमें होंडा सिटी की 7, ईको स्पोर्ट की 3, रेनॉ डस्टर की 4 और महिंद्रा की गाड़ियां शामिल हैं। प्रतिष्ठान में कार खरीदने का उचित परामर्श दिया जा रहा है। इस आशय की जानकारी संचालक प्रमोद कुमार सिंह ने दी।