- Hindi News
- वोडाफोन का ग्लोबल डिजाइन एंजल स्टोर खुला
वोडाफोन का ग्लोबल डिजाइन एंजल स्टोर खुला
वोडाफोन का ग्लोबल डिजाइन एंजल स्टोर खुला
रांची| वोडाफोनके ग्लोबल डिजाइन एंजल स्टोर का उद्घाटन बुधवार को कंपनी के बिजनेस हेड (बिहार-झारखंड) राजशेखर मेटगुड ने किया। हरमू रोड गौशाला के निकट शुरू हुए इस स्टोर से वोडाफोन उपभोक्ताओं को कंपनी द्वारा प्रदत्त सभी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। झारखंड का यह तीसरा और रांची का दूसरा ऐसा स्टोर है, जहां उपभोक्ताओं को इंटरनेट और वाट्सएप समेत अन्य सेवाओं को इस्तेमाल करने के तरीके भी बताएं जाएंगे। मेटगुड ने बताया कि यह झारखंड सर्किल का पहला ऐसा स्टोर है, जिसका संचालन और प्रबंधन पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां उपभोक्ता को मोबाइल सेट से लेकर अन्य उत्पाद भी उपलब्ध कराए गए हैं। इस अवसर पर कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
क्यूएसएसफोटो लैब नोरा में क्रिसमस ऑफर
रांची| सर्जनाचौक स्थित क्यूएसएस डिजिटल फोटो लैब नोरा में डिजिटल फोटोग्राफी से संबंधित सभी उपकरण और प्रिंटिंग सॉल्यूशन उपलब्ध हैं। निकोन, सोनी, कैनन के लेटेस्ट डिजिटल एसएलआर कैमरों कॉम्पैक्ट कैमरा में क्रिसमस ऑफर के तहत डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिजिटल कैमरे की हर खरीद पर उपहार भी दिए जा रहे हैं। यहां फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है।
प्रेमसन्सहोंडा में लोन मेला शुरू
रांची| होंडाके अधिकृत डीलर प्रेमसन्स होंडा का तीन दिवसीय लोन सह एक्सचेंज मेला बुधवार से शुरू हो गया। शुक्रवार तक चलनेवाले इस मेले में होंडा के दोपहिए वाहनों का ऑन स्पॉट फाइनेंस किया जाएगा। सेल्स मैनेजर एंथोनी विलियम ने बताया कि इस दौरान ग्राहक अपने कोई भी पुराने दोपहिया वाहन का एक्सचेंज कर होंडा की नई बाइक खरीद सकते हैं। हरमू रोड स्थित प्रेमसन्स होंडा के शोरूम में कम ब्याज दर पर फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
न्यूज इनबॉक्स.