चांदी 1500 रुपए चमकी सोना 200 रुपए उछला
रांची | वैश्विकबाजारों में आई तेजी के रुख के बीच स्टॉकिस्टों की मांग निकलने से स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को दोनों बहुमूल्य धातुओं में फिर से जबरदस्त तेजी आई। बुधवार को रांची में जेवराती सोना 200 रुपए चढ़कर 25900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पर पहुंच गया। पिछले दो दिनों में सोना 600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक चढ़ा है। इसी तरह चांदी 1500 रुपए चमककर 39500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। जानकार कीमती धातुओं में उछाल की वजह डॉलर इंडेक्स में गिरावट, यूरोप में राजनीतिक संकट, चीन में मंदी गहराने का डर और स्थानीय स्तर पर निकली मांग बता रहे हैं।