पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िजओनी ने रांची में लॉन्च किया स्लिमेस्ट स्मार्टफोन

िजओनी ने रांची में लॉन्च किया स्लिमेस्ट स्मार्टफोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कीमत >18,990 रुपए

रांची| जिओनीमोबाईल कंपनी ने अपना सबसे स्लिमेस्ट यानी पतला स्मार्ट फोन ईलाइफ एस 5.1 लॉन्च कर दिया। गिनीज बुक आॅफ रिकार्ड्स में इसे दुनिया के सबसे पतले मोबाईल का दर्जा मिल चुका है। कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर यू डी ग्रुप के गाेपाल कॉम्पलैक्स रांची स्थित कार्यालय में इसकी अधिकारीक लांचिंग की गई। यू डी ग्रुप के दिपक गर्ग ने बताया कि डीलर्स और रिटेलर्स नेटवर्क के जरीये ग्राहकों के बीच अपनी जगह बनाने वाली जिओनी ने इस स्मार्टफोन को उनके ही माध्यम से राज्य में लॉन्च किया है।

दीपक गर्ग के साथ झारखंड हेड सुनील सेटटी भी लांचिंग के मौके पर उपस्थित थें। इस फोन की स्क्रीन 4.8 इंच है। रियर कैमरा 8 एमपी फ्रंट कैमरा 5 एमपी है। इसकी मोटाई 5.1 एमएम है। मजबूती के लिए फोन के फ्रंट आैर रियर साइड गोिरल्ला ग्लास 3 लगाया गया है। इससे फोन के गिरने पर स्क्रीन टूटने का खतरा नहीं रहता है। इस फोन की बैट्री 2500 एमएएच है।