पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज रांची पहुंचेगी लॉन बॉल्स टीम

आज रांची पहुंचेगी लॉन बॉल्स टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जूनियर मंथन ने पंजाब को पांच विकेट से हराया

रांची | शेनजेन(चीन) में आयोजित 10वीं एशियन लॉन बॉल्स में शानदार प्रदर्शन करनेवाली भारतीय लॉन बॉल्स टीम गुरुवार को रांची पहुंचेगी। दो से नौ दिसंबर तक आयोजित चैंपियनशिप के आठ इवेंट में से छह में भारतीय टीम ने मेडल हासिल किए। भारतीय टीम में झारखंड के सात खिलाड़ी शामिल हैं। चैंपियनशिप में झारखंड की लवली चौबे ने महिला सिंगल्स पेयर्स में रजत, दिनेश ने पुरुष ट्रिपल्स में रजत फोर में कांस्य, चंदन ने पुरुष ट्रिपल्स में रजत फोर में कांस्य पदक मिला। फरजाना खान ने महिला पेयर्स में रजत, कविता ने महिला ट्रिपल्स में कांस्य और रूप रानी तिर्की ने महिला ट्रिपल्स में कांस्य पदक हासिल किया है।