पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सच्चिदानंद हारा, एस्कॉर्ट इंटरनेशनल फाइनल में

सच्चिदानंद हारा, एस्कॉर्ट इंटरनेशनल फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेवीएम श्यामली और इंटरनेशनल स्कूल जीता

बीकेबिड़ला ट्रॉफी अंडर-16 के दो मैच बुधवार को खेले गए। पहला मैच जेवीएम श्यामली और डीएवी पुंदाग के बीच खेला गया। डीएवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.4 ओवर में 101 रन बनाए।

प्रिंस ने 33, आदित्य ने 21 और तन्मय ने 19 रन बनाए। विवेक और पवन ने 13 रन देकर तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में उतरी जेवीएम की टीम ने महज 13.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाकर मैच जीत लिया। गौतम ने नाबाद 35 और रोशन ने 31 रन बनाए। सुशांत ने 28 रन देकर एक विकेट लिए। वहीं, दूसरे मैच में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने कैंब्रियन को 48 रनों से हरा दिया। इंटरनेशनल स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवर में 10 विकेट पर 104 रन बनाए। जवाब में उतरी कैंब्रियन की टीम महज 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आयान ने 11 रन देकर छह विकेट लिए।

बीके बिड़ला ट्रॉफी अंडर-16

बीके बिड़ला ट्रॉफी अंडर-14

रोहित

उत्तम