पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मध्य प्रदेश ने झारखंड को हराया

मध्य प्रदेश ने झारखंड को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकोटमें खेले जा रहे सीनियर महिला एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को मध्य प्रदेश ने झारखंड को चार विकेट से पराजित किया। झारखंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवरों में 105 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से शोभा कुमारी 11, कविता राय 32 और मोनिका मुर्मू ने 28 रनों की पारी खेली। मध्य प्रदेश की वी. चौधरी रितिका को 2-2 विकेट मिले। जवाब में मध्यप्रदेश की टीम ने 37.4 ओवरों में छह विकेट पर 106 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से श्वेता मिश्रा ने 39, रुचिता ने 15, रीतिका ने 10, निधि ने 15, पूजा ने 11 रनों का योगदान किया। झारखंड की रीना कुमारी को दो, रिन्नी, रीना सिंह कविता राय को 1-1 विकेट मिले।

झारखंडने सिक्किम को हराया

रांची|ओड़िशामें खेले जा रहे राष्ट्रीय सब-जूनियर कोका-कोला फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को झारखंड ने सिक्किम को 16-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए।





झारखंड की ओर से गौरव मुखी एवं बलमुचू ने शानदार तिकड़ी गोल किया।