- Hindi News
- टाटा सेरसा ने पायनियर को चार रन से हराया
टाटा सेरसा ने पायनियर को चार रन से हराया
रांची | टेल्कोमैदान में खेल जा रहे डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में बुधवार को टाटा सेरसा ने पायनियर सीसी को चार रनों से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाटा सेरसा की टीम 36.3 ओवरों में 149 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से संदीप सिंह ने 46 रन बनाए। पायनियर के मिथुन को चार विकेट मिले। जवाब में पायनियर की टीम 41.2 ओवरों में 145 रनों पर ही सिमट गई। टीम की ओर से देवब्रत दास ने 70 रन बनाए।