पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा महोत्सव आज से, पहले दिन होंगे नौ इवेंट

युवा महोत्सव आज से, पहले दिन होंगे नौ इवेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांचीयूनिवर्सिटी इंटर यूथ फेस्टिवल तीन दिनों तक 12 से 14 दिसंबर तक होगा। आरयू प्रशासन के निर्देश पर फेस्टिवल का आयोजन रांची कॉलेज कर रहा है। पहले दिन उद‌्घाटन समारोह के बाद कोलाज कंपीटिशन से युवा महोत्व की शुरुआत होगी। जिसमें क्लासिकल, लाइट वोकल, पोस्टर मेकिंग, एलोकेशन, क्लासिकल इंस्टूमेंटल क्विज, ग्रुप सांग और कार्टूनिंग कंपीटिशन शामिल हैं। कार्यक्रम मंे बेहतर परफॉर्मेंस को लेकर विभिनन कॉलेजों में रिहर्सल भी जोर-शोर से जारी है। रांची कॉलेज में भी कंपीटिशन को लेकर स्टूडेंट्स खूब पसीना बहा रहे हैं। गुरुवार को स्टूडेंट्स अलग-अलग ग्रुप में बंट कर संगीत की धुन पर रिहर्सल करते नजर आए। स्टूडेंट्स का कहना है कि आयोजन की जिम्मेवारी हमारे कॉलेज को मिली है, ऐसे में बेहतर परफॉर्मेंस करने के लिए हम मेहनत कर रहे हैं। दूसरी आओर गुरुवार को भी आयोजन समिति की बैठक प्राचार्य डॉ. यूसी मेहता की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों से फीडबैक लिया गया। बैठक में डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. पीके वर्मा, डॉ. यशोधरा राठौर, डॉ. एपी साहा, डॉ. एसएम अब्बास, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. अभय कृष्ण समेत अन्य शिक्षक थे।

यूथ फेस्टिवल का उद‌्घाटन 12 दिसंबर को मोरहाबादी स्थित बेसिक साइंस भवन के आर्यभट्ट आडिटोरियम में सुबह 10 बजे से होगा। वहीं समापन समारोह इसी हॉल में 14 दिसंबर दोपहर 12.30 बजे से होगा। समारोह में कुल 22 इवेंट होंगे। इसमें 15 कॉलेज के भाग लेने की संभावना है। उद‌्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रांची विवि के वीसी डॉ. एलएन भगत, विशिष्ट अतिथि प्रोवीसी डॉ. रजीउद्दीन। अतिथियों का स्वागत रांची कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यूसी मेहता करेंगे। डीएसडब्ल्यू डॉ. एससी गुप्ता समारोह पर प्रकाश डालेंगे और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एपी साहा करेंगे।

ग्रुप डांस का रिहर्सल करतीं छात्र-छात्राएं।

रांची कॉलेज में फेस्टिवल को लेकर रिहर्सल करतीं छात्राएं।

महोत्सव की तैयारी में जुटे रहे स्टूडेंट‌्स

वीसी मुख्य प्रोवीसी विशिष्ट अतिथि होंगे