पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ह्यूमन राइट की जानकारी रखें: लोकायुक्त

ह्यूमन राइट की जानकारी रखें: लोकायुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकायुक्तजस्टिस अमरेश्वर सहाय ने कहा कि समाज के सभी अंगों को मानवाधिकार की जानकारी जरूरी है। खास कर स्टूडेंट्स को ह्यूमन राइट की बेहतर समझ होनी चाहिए। इससे समाज के सभी तबकों को लाभ मिलेगा। इसके लिए स्टूडेंट के अलावा युवाओं, शिक्षकों और समाजसेवी संगठनों को सार्थक कदम उठाने की जरूरत है। वे गुरुवार को रांची विवि के डोरंडा कॉलेज में मानवाधिकार की रक्षा विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मानवाधिकार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए स्टूडेंट्स समाज को जागृत करने का प्रयास करें। डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि मानव अधिकार आम आदमी की ताकत है। उन्होंने मानवाधिकार के आठ आयामों पर प्रकाश डाला। दीपक कुमार ने कहा कि मानव अधिकार का पालन नहीं हो रहा है।

प्राचार्य डॉ. सीताराम साहू ने कहा कि इसे आम आदमी हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। संचालन डॉ. एचबी सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रोग्राम अफसर डॉ. ब्रजेश कुमार ने किया। डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. जीके श्रीवास्तव, डॉ. मंजु लाल, डॉ. वरुण मंडल समेत अन्य ने भी विचार रखे।

एनएसएस की भूमिका अहम : डॉ. रजीउद्दीन

रांचीविवि के प्रोवीसी डॉ. रजीउद्दीन ने कहा कि मानवाधिकार का गठन 10 दिसंबर 1948 को यूनाइटेड नेशन ने किया था। तब से विश्व में इसकी चर्चा होने लगी। देश में कई संगठन कार्य कर रहे हैं। स्टूडेंट्स मानवाधिकारोंं के प्रति लोगों को जागरूक करने में बेहतर भूमिका निभा सकते हैं।