पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियान के दौरान छात्राओं का निगम पर फूटा गुस्सा

अभियान के दौरान छात्राओं का निगम पर फूटा गुस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांचीवीमेंस कॉलेज में एनएसएस यूनिट वन की हिंदी ऑनर्स की छात्राओं द्वारा गुरुवार को सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. मंजु सिन्हा खुद झाड़ू लगाकर छात्राओं को सफाई के लिए प्रेरित कर रही थीं। कैंपस के बाद गेट के बाहर नाली की सफाई भी की गई। इस दौरान नगर निगम की लापरवाही देख छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलेज कैंपस से कचरा निकाल सड़क पर रख दिया। मौके पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय पहुंचे। इसके बाद निगम के हेल्थ ऑफिसर, वार्ड पार्षद और सफाई सुपरवाइजर को बुलाने के साथ जेसीबी और कचरा वाहन मंगाकर सफाई की गई।

क्योंभड़कीं छात्राएं

कॉलेजप्रबंधन ने नगर निगम को सफाई अभियान की सूचना देकर कचरा हटाने के लिए ट्रैक्टर मांगा था। ट्रैक्टर नहीं आया। इससे नाराज छात्राओं ने सड़क पर कचरा रख दिया। डिप्टी मेयर के पहुंचने पर छात्राओं ने बताया कि नाली सफाई नहीं होने से गेट के सामने गंदा पानी बहता रहता है।

हातमा में 16 से अभियान

छात्राओंद्वारा हातमा बस्ती में 16 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। एनएसएस की 50 छात्राएं अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेंगी। यूनिट वन की प्रोग्राम अधिकारी डॉ. प्रज्ञा गुप्ता ने बताया कि सफाई के साथ स्वास्थ्य जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। वहीं गुरुवार को कॉलेज परिसर में चलाए सफाई अभियान को सफल बनाने में हिंदी ऑनर्स की निधि, भाग्यश्री, प्रिया, सीमा और मंजुला सहित विभिन्न छात्राओं ने अहम भूमिका निभाई।

सड़क पर बिखेरा कचरा, डिप्टी मेयर के आने के बाद हुई सफाई

डिप्टी मेयर को समस्या बतातीं प्राचार्य डॉ. मंजू सिन्हा।

कॉलेज गेट के सामने सड़क पर कचरा रखकर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करतीं छात्राएं।