पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची| टीवीएनएलकी दोनों इकाइयों से गुरुवार को उत्पादन शुरू हो

रांची| टीवीएनएलकी दोनों इकाइयों से गुरुवार को उत्पादन शुरू हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| टीवीएनएलकी दोनों इकाइयों से गुरुवार को उत्पादन शुरू हो गया। इससे रांची सहित पूरे राज्य में बिजली आपूर्ति में सुधार आया। उल्लेखनीय है कि टीवीएनएल की एक इकाई से पांच दिन से और दूसरी इकाई से बुधवार को उत्पादन ठप हो गया था। इसमें दूसरी इकाई से बुधवार देर रात और पहली इकाई से गुरुवार से उत्पादन शुरू कर लिया गया। दोनों इकाइयों से 326 मेगावाट बिजली उत्पादन हुआ। इससे राज्य को जेएसईबी से 503 और सेंट्रल सेक्टर से 502 मेगावाट बिजली मिली। यानी कुल 1005 मेगावाट। जबकि मांग 938 मेगावाट थी। इससे रांची सहित पूरे राज्य की ग्रिडों को फुल लोड बिजली मिली। शहर में कहीं से भी लंबी अवधि तक बिजली कटौती की शिकायतें भी नहीं मिलीं। कुछ जगह लोकल फॉल्ट के कारण जरूर लाइट गुल रही।

टीवीएनएल से उत्पादन शुरू मिली फुल लोड बिजली