- Hindi News
- रांची| संतजेवियर्स स्कूल परिवार की ओर से शुक्रवार को स्कूल
रांची| संतजेवियर्स स्कूल परिवार की ओर से शुक्रवार को स्कूल
रांची| संतजेवियर्स स्कूल परिवार की ओर से शुक्रवार को स्कूल सभागार में दिन के 11.30 बजे से इंटर स्कूल मैथेमेटिक्स क्विज का आयोजन होगा। इसमें शहर के 12 विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उक्त जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल फादर अजीत कुमार खेस ने दी। उन्होंने बताया कि इस मैथेमेटिक्स क्विज का संचालन संतोष कुमार करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार जूनियर सेक्शन का रजिस्ट्रेशन सुबह 8.30 बजे से होगा। प्रीलिमनरी रिटेन राउंड सवा नौ बजे से और फाइनल राउंड 10.30 बजे से होगा।
संत जेवियर्स में इंटर स्कूल मैथेमेटिक्स क्विज आज