- Hindi News
- जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट
जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट
हटिया/रांची | गितिलपीड़ीमें 62 डिसमिल जमीन को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दर्जनभर से अधिक लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से जगन्नाथपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। दोनों पक्ष की तरफ से जख्मी लोगों को रिम्स में भरती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस के अनुसार एक प्राथमिकी राजेश कुमार साहू और दूसरी विश्वनाथ कच्छप ने दर्ज कराई है।