- Hindi News
- चतरा जेल में छापेमारी, 20 मोबाइल, दो दर्जन चाकू मिले
चतरा जेल में छापेमारी, 20 मोबाइल, दो दर्जन चाकू मिले
रांची/चतरा | गुरुवारको मंडल कारा में जिला प्रशासन ने मैराथन छापेमारी अभियान चलाया। दो घंटे तक चले इस अभियान में जेल से 20 मोबाइल, नौ मोबाइल चार्जर, एक इयरफोन, एक अतिरिक्त बैट्री, नौ सौ रुपए नगद, सिगरेट, गांजा पीने का चिलम, ताश, बिजली तार के साथ स्व निर्मित धारदार दो दर्जन चाकू बरामद किया गया। छापेमारी के बाद उपायुक्त अमित कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के लिए आठ टीम बनाई गई थी। सभी टीम ने एक साथ जेल के आठ वार्डों में छापेमारी की। इस कार्य में 13 मजिस्ट्रेट 60 जिला बल के जवान लगे थे।
उपायुक्त ने बताया कि जेल में लगा जैमर खराब पड़ा हुआ है। सीसीटीवी कैमरा भी खराब है। जेल में लगा वीडियो कांफ्रेंसिंग सिस्टम भी खराब पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उपकरण किन कारणों से खराब पड़ा हुआ है।
इसका जवाब जेल प्रशासन से मांगा गया है।