पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोंजी स्कीम चला रही हैं कई कंपनियां : सेबी

पोंजी स्कीम चला रही हैं कई कंपनियां : सेबी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोंजी स्कीम चला रही हैं कई कंपनियां : सेबी

नई दिल्ली | भारतीयप्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गुरुवार को कहा कि रोक के बाद भी कई कंपनियां पोंजी स्कीम धड़ल्ले से चला रही हैं। सेबी ने 51 कंपनियों की लिस्ट जारी की है। सेबी ने बताया कि ये कंपनियां आम निवेशकों को अधिक रिटर्न का लालच देकर पैसा वसूल रही है। सेबी की लिस्ट में ज्‍यादातर कंपनियां पश्चिम बंगाल की है। सेबी ने निवेशकों से इन कंपनियों में पैसा लगाने की अपील की है। सेबी की इस सूची में मुख्य रूप से सारदा रियल्टी इंडिया, रोस वेली रियल एस्टेट एंड कंस्ट्रक्शंस, साई प्रसाद प्रॉपर्टीज, सन प्लांट एग्रो, एनजीएचआई डवलपर्स इंडिया और एमपीएस ग्रीनरी डवलपर्स के नाम शामिल हैं।

जेब्रोनिक्सने नया यूपीएस पेश किया

नई दिल्ली | कम्प्यूटरोंऔर अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की आपूर्तिकर्ता टॉप माच इंफोट्रोनिक्स ने अपनी नवीनतम पेशकश के तहत एमएलएस 750 यूपीएस पेश किया है। इसकी कीमत 1699 रुपए है। इस यूपीएस को जेब्रोनिक्स की अनुसंधान और विकास इकाई में तैयार कर जांचा गया है। यह देश में अपनी तरह का पहला यूपीएस है। जेब्रोनिक्स के सह संस्थापक और निदेशक राजेश दोषी ने बताया कि इस साल के शुरू में अनुसंधान और विकास की टीम बनाई गई है। यह उत्पाद उसी टीम की एक खोज है। यह बिजली की कम खपत वाले उपकरणों को निर्वाध रूप से चलाने के लिए उपयोगी है। इससे निगरानी कैमरा, सीसीटीवी, मेडिकल उपकरण, ब्राडकास्ट स्टूडियों उपकरण आदि शामिल है।

कांटाटोलीमें जॉब कंसल्टेंसी का शुभारंभ

रांची| ओल्डएचबी रोड, कांटाटोली में मैन पावर कंसल्टेंसी का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन जिला परिषद जिला योजना समिति के सदस्य मसूद आलम ने किया। यह प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, स्टील फिक्सर, मैसन आदि के लिए जॉब प्रोवाइड करने में मदद करेगा। इस आशय की जानकारी संचालक अफरोज आलम ने दी।

चीनीमें नरमी जारी, गुड़ के भाव में स्थिरता

रांची| उत्तरप्रदेश से आवक सस्ती पड़ने के कारण चीनी के भाव में लगातार नरमी का रुख है। गुरुवार को चीनी 30 रुपए क्विंटल तक नरम हो गई। पिछले एक माह में चीनी 300 रुपए क्विंटल तक सस्ती हुई है। हालांकि गुड़ के भाव में स्थिरता है। कारोबारियों ने बताया कि इस समय यूपी में चीनी का उत्पादन बढ़ा है। आने वाले दिनों में चीनी के भाव में और कमी संभव है। गुरुवार को थोक मंड