पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवक बढ़ी, 400 रु. सस्ता हुआ आलू

आवक बढ़ी, 400 रु. सस्ता हुआ आलू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूपीऔर पंजाब से आवक बढ़ने के कारण स्थानीय थोक मंडियों में आलू के भाव में लगातार गिरावट रही है। पिछले दो दिनों में आलू 400 रुपए प्रति क्विंटल तक सस्ता हो गया है। वहीं, 10 दिनों में यह 900 रुपए क्विंटल तक सस्ता हुआ है। अभी थोक मंडी पंडरा टर्मिनल मार्केट में प्रति दिन करीब 10 गाड़ी आलू की आवक हो रही है।

दूसरी तरफ पिठौरिया, बेड़ो, इटकी, मांडर, रातू, जोन्हा सहित रांची के आसपास के गांवों के लोकल आलू का उत्पादन भी बढ़ा है। इन क्षेत्रों से भी आलू की आवक बढ़ी है। आलू-प्याज के थोक विक्रेता संजय साहू ने बताया कि अभी बंगाल से आलू की आवक कम है। यूपी और पंजाब से आलू की आवक काफी बढ़ गई। आने वाले कुछ दिनों में ऊपर की मंडियों में आलू के भाव और गिरेंगे। उन्होंने कहा दिसंबर के बाद से बंगाल से भी नया आलू आने लगेगा। ऐसे में भाव और टूटेगा। गुरुवार को थोक मंडियों में आलू 900 से 950 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। वहीं लोकल आलू 1000 रुपए प्रति क्विंटल बिका।

खुदराबाजार में मुनाफावसूली

आलूके भाव में भारी गिरावट आने के बावजूद खुदरा बाजार में आलू की कीमतें बनी हुई हैं। इनमें मुनाफावसूली जोरों पर हैं। एक किलो आलू में खुदरा कारोबारी 10 रुपए तक का मुनाफा कमा रहे हैं। अभी भी विभिन्न खुदरा बाजारों में आलू 16 से 20 रुपए प्रति किलो तक मिल रहा है।

प्याजमें स्थिरता बरकरार

प्याजके भाव कई दिनों से स्थिर हैं। थोक बाजार में यह 1400 से 1700 रुपए क्विंटल तक बिक रहा है। पंडरा थोक मंडी में प्रति दिन 8 से 9 गाड़ी प्याज की आवक हो रही है। इस वर्ष प्याज की फसल अच्छी है। आने वाले दिनों में भाव में कमी संभव है।