लिटिल स्टार, कीर्ति युवा डीएवी जीते
गांधीनगरमैदान में खेले जा रहे प्रथम जेडी मेमोरियल लेग क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को लिटिल स्टार हातमा, कीर्ति युवा संगठन एवं डीएवी गांधीनगर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। लिटिल स्टार हातमा ने माइका को 153 रनों से पराजित किया। हातमा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 191 रन बनाए। टीम की ओर से महेश ने 50, रंजन ने 38, संजय ने 26 रनों की पारी खेली।
माइका के सुमित प्रकाश को दो-दो विकेट मिले। जवाब में माइका की टीम 38 रनों पर सिमट गई। हातमा के शुभम को तीन महेश को दो विकेट मिले। दूसरे मैच में कीर्ति युवा संगठन ने गांधीनगर क्लब को 129 रनों से हराया। अमित कुमार को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। तीसरे मैच में डीएवी गांधीनगर ने ज्ञानोदय स्कूल को 56 रनों से पराजित किया। फहीम अख्तर को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ मैच का पुरस्कार राजीव रंजन, आनंद मोहन झा के द्वारा प्रदान किया गया।