संत फ्रांसिस बनहौरा पहुंचा फाइनल में
रांची | हरमूग्राउंड में बीके बिड़ला क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-14 का सेमीफाइनल मुकाबला संत फ्रांसिस स्कूल बनहौरा और हाई-क्यू इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। इसमें संत फ्रांसिस स्कूल ने चार विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। हाई-क्यू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में 10 विकेट पर महज 71 रन ही बना पाई। हिमांशु ने 15 और सगार ने 12 रन बनाए।
संत फ्रांसिस की ओर से मनोज उरांव ने 10 रन देकर पांच विकेट लिए। आनंद ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी संत फ्रांसिस की टीम ने 19.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाकर मैच जीत लिया। सुभान और आशीष ने दो-दो विकेट लिए।
मनोज