- Hindi News
- खिलाड़ियों को मिलेगी पूरी सुविधा : प्रशांत
खिलाड़ियों को मिलेगी पूरी सुविधा : प्रशांत
रांची| हॉकीझारखंड के चेयरमैन सह आईजी प्रशांत सिंह गुरुवार को खेल विभाग झारखंड सरकार एवं हॉकी झारखंड और राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में 35वीं राष्ट्रीय खेल (केरल) की तैयारी को लेकर लगाए गए प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि शिविर में प्रशिक्षकों से बेहतर जानकारी लेकर राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करें और राज्य के लिए पदक जीतें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को संघ की ओर से हर सुविधाएं दी जाएंगी। इस मौके पर राजीव रंजन, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, शिव कुमार सिंह, एसके मोहंती, बी. महापात्रा, संजीव झा, रजनीश कुमार सहित संघ के सदस्य उपस्थित थे।