देव्यानी सिन्हा और इब्राहीम बने चैंपियन
रांची| देव्यानीसिन्हा और इब्राहीम ने क्रमश: अंडर-14 और अंडर-12 का खिताब अपने नाम किया। जेएससीए स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए झारखंड ओपन टेनिस चैंपियनशिप के बालिका अंडर-14 में देव्यानी ने स्वाति को 9-5 से हरा कर खिताब पर कब्जा किया। वहीं इब्राहीम ने आर्यन को 8-5 से हराकर चैंपियन बनने का सपना सकार किया। उधर मेंस डबल्स में आंशुमन और कन्हैया ने पांच मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।