लॉन बॉल्स टीम का रांची में स्वागत
लॉन बॉल्स टीम का रांची में स्वागत
रांची | चीनके शेनजेन में आयोजित 10वीं एशियन लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करनेवाले भारतीय खिलाड़ियों का गुरुवार को रांची रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। यहां झारखंड ओलिंपिक संघ और दूसरे खेलों के अन्य खिलाड़ियों ने िवजेता खिलाड़ियों का फूल-माला से स्वागत किया। विजेता खिलाड़ियों ने कहा कि यह सबका प्रेम है, इसलिए हमलोगों ने चीन में अच्छा प्रदर्शन किया। आनेवाले दिनों में हम राज्य का नाम और ऊंचा करेंगे। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जेओए के प्रवक्ता शैलेंद्र पाठक, शिवेंद्र दुबे, आलोक मिश्रा, केके ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल थे। चीन में दो से नौ दिसंबर तक आयोजित चैंपियनशिप के आठ इवेंट में से छह में भारतीय टीम ने मेडल हासिल किए थे। भारतीय टीम में झारखंड के सात खिलाड़ी शामिल थे।